भजन वीडियो – इक बार तो राधा बनकर देखो मेरे साँवरिया…

इक बार तो राधा बनकर देखो मेरे साँवरिया

अधिक से अधिक लाइक एवं शेयर करे

निचे भजन का वीडियो भी देखे
राधाजी अपना दर्द साँवरिया को बता रही है,सुन के रो पड़ेंगे आप

इक बार तो राधा बनकर देखो मेरे साँवरिया,
राधा यूं रो रो कहे….
इक बार तो राधा बनकर देखो मेरे साँवरिया,
राधा यूं रो रो कहे….

क्या होते हैं आंसू,क्या पीड़ा होती है,
क्यूँ दर्द उठता है,क्यूँ आँखे रोती है,
इक बार आंसू तो बहा कर देखो साँवरिया,
राधा यूं रो रो कहे….

जब कोई सुनेगा ना तेरे मन के दुखड़े,
जब ताने सुन सुन कर होंगे दिल के टुकड़े,
इक बार जरा तुम ताने सुनकर देखो साँवरिया,
राधा यूं रो रो कहे….

क्या जानोगे मोहन तुम प्रेम की भाषा,
क्या होती है आशा,क्या होती निराशा,
इक बार जरा तुम प्रेम करके देखो साँवरिया,
राधा यूं रो रो कहे….

पनघट पे मधुबन में वो इन्तजार करना,
कहे श्याम तेरे खातिर वो घुट घुट के मरना,
इक बार किसी का इन्तजार कर देखो साँवरिया,
राधा यूं रो रो कहे….

इक बार तो राधा बनकर देखो मेरे साँवरिया,
राधा यूं रो रो कहे….
राधा यूं रो रो कहे….

जो भक्त वीडियो नहीं देख पा रहे है वो यहाँ पे क्लिक करें

ऐप यूज़र्स वीडियो सेक्शन में जा के देख सकते है |

भजन वीडियो - इक बार तो राधा बनकर देखो मेरे साँवरिया... Ek Bar to Radha Ban Kar Dekho Mere Saanwariya

भजन वीडियो – इक बार तो राधा बनकर देखो मेरे साँवरिया… Ek Bar to Radha Ban Kar Dekho Mere Saanwariya

जो भक्त वीडियो नहीं देख पा रहे है वो यहाँ पे क्लिक करें

ऐप यूज़र्स वीडियो सेक्शन में जा के देख सकते है |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *